{"_id":"673f1bddeefc8854d70a38c1","slug":"contract-workers-of-the-power-corporation-got-angry-over-protest-at-the-superintending-engineer-office-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra : अधीक्षण अभियंता कार्यालय प्रदर्शन, मनमानी कटौती और छंटनी पर भड़के बिजली निगम के संविदा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra : अधीक्षण अभियंता कार्यालय प्रदर्शन, मनमानी कटौती और छंटनी पर भड़के बिजली निगम के संविदा कर्मी
Thu, 21 Nov 2024 05:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 21 Nov 2024 05:09 PM IST
सार
एसई कार्यालय के बाहर बिजली निगम के संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन किया और अपनी मांग रखी। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के प्रति अधिकारियों का रवैया मनमाना हो रहा है इसके साथ ही उनसे अतिरिक्त कार्य लिया जा रहा है और छटनी से मानसिक दबाव में हैं लिहाजा इस पर जल्द सुनवाई कर समस्या का निदान करने की मांग की। मामले को लेकर तीन सूत्रीय ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ एटक ने संविदा कर्मियों की समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों का शोषण का आरोप लगाते हुए अधीक्षण अभियंता को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि बिजली निगम में संविदाकर्मियों का शोषण बढ़ता जा रहा है। अधिकारी मनमाने तरीके से वेतन काट रहे हैं। कर्मचारियों को कार्य से हटाने की घटनाएं आम हो गई हैं। संविदाकर्मी अनुबंध के तहत मेंटनेंस और परिचालन का कार्य करते हैं, लेकिन उनसे अतिरिक्त रूप से राजस्व वसूली और असिस्टेंट बिलिंग का कार्य भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बावजूद अधिकारियों का मनमाना रवैया कर्मचारियों के लिए मानसिक तनाव का कारण बन रहा है। कर्मचारियों ने राजस्व वसूली के लिए प्रत्येक उपकेंद्र पर नियमित कर्मचारियों की टीम का गठन करने, संविदाकर्मियों के साथ श्रम कानूनों के तहत व्यवहार करने, मनमानी वेतन कटौती और छंटनी पर रोक लगाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ज्योति कुमार, जिला सचिव अभय पांडेय ने कहा कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन में तेजबली सिंह, गिरेंद्र यादव, नितेश मौर्य, मुन्नालाल, रामप्रीत यादव, हरिशंकर द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन