फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Contract employee hanged himself

संविदा कर्मचारी ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 15 Jun 2021 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Contract employee hanged himself
एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र में संविदा पर कार्य करने वाले श्रमिक का शव मंगलवार की सुबह फंदे से लटका मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बीना पुलिस चौकी इलाके के हुई घटना के संदर्भ में चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में स्थित जमशीला गांव के बस स्टैंड बीना के पीछे आबाद बस्ती में मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से बीना कोयला परियोजना में ओबी हटाने के कार्य में लगी आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर में कार्ययत कर्मी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शंकर सिंह पुत्र देव नारायण सिंह (39) निवासी ग्राम दिहली, औरंगाबाद, बिहार के रूप में की गई। शंकर भाड़ा के कमरे में अंदर लगे बांस की लकड़ी के सहारे प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना सुबह मृतक के साथी व ग्रामीणों ने दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतार कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक औरंगाबाद बिहार का रहने वाला है वह बस स्टैंड के पीछे स्थित रहवासी क्षेत्र में भाड़ा के कमरे में अपने कुछ साथियों के साथ निवास करता था। मृतक बीना परियोजना ओबी हटाने के कार्य में लगी निजी कंपनी बीजीआर में कार्यरत था। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। इस मामले में मृतक के नजदीकी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed