{"_id":"663f58a3d3dc426030095fe7","slug":"consumer-anger-against-power-cuts-in-sonbhadra-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: बिजली कटौती के खिलाफ फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, उपकेंद्र पर धमके; 48 घंटे से झेल रहे समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: बिजली कटौती के खिलाफ फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, उपकेंद्र पर धमके; 48 घंटे से झेल रहे समस्या
Sat, 11 May 2024 05:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 05:08 PM IST
सार
Sonbhadra News: मौके पर उपस्थित जेई मीटर, एसएसओ सहित अन्य कर्मचारियों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। उनका कहना था कि 48 घंटे बीतने को है, मगर अब तक किसी भी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
नाराजगी के दौरान बातचीत करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतहाशा बिजली कटौती से आजिज उपभोक्ताओं ने शनिवार को चोपन विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। उपकेंद्र पर मौजूद अधिकारियों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। उपभोक्ता, जेई को मौके पर बुलाने और बेहतर आपूर्ति का लिखित आश्वासन चाह रहे थे।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम आई तेज आंधी के बाद से चोपन नगर व आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद कुछ देर के लिए बिजली आई और फिर गुल हो गई। यह क्रम शुक्रवार को पूरे दिन बना रहा। फॉल्ट की मरम्मत का हवाला देते हुए बिजली कर्मी आपूर्ति सुचारू बनाने की दलील देते रहे। शनिवार को भी दोपहर तक बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो उपभोक्ता लामबंद होकर उपकेंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, भाजपा के चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में पहुंचे उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। फॉल्ट कब तक दूर होगा, यह भी कोई बताने वाला नहीं है। बिजली कटौती से गर्मी से लोग बेहाल हैं। पानी का संकट बना हुआ है। घंटों कटौती के बाद कुछ देर के लिए बिजली आ रही है और फिर गुल हो जा रही है। लोग जेई को बुलाने की मांग कर रहे थे, मगर दो घंटे बाद भी जेई के न पहुंचने से उनमें गुस्सा था।