फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Construction of Government Medical College will start soon

जल्द शुरू हो सकता है मेडिकल कॉलेज का काम

Sat, 12 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Construction of Government Medical College will start soon
सोनभद्र। जिला अस्पताल लोढ़ी को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाने की पहल तेज कर दी गई है। नवंबर माह के अंत अथवा दिसंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ कालेज का शिलान्यास कर सकते हैं। वर्ष 2022 में कालेज शुरू करने की तैयारी है। शासन स्तर से मेडिकल कॉलेज के लिए 332.76 करोड़ मंजूर किया जा चुका है। पीडब्ल्यूडी को कार्य कराने के लिए नामित किया गया है। वहीं कार्यदायी संस्था टेंडर की प्रक्रिया अपनाने में जुट गई है।
विज्ञापन

देश के 115 पिछड़े जिलों में शामिल सोनभद्र में विकास कार्य कराने को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री जिला अस्पताल लोढ़ी को उच्चीकृत मेडिकल कॉलेज का दर्जा देने की घोषणा की थी। डीएम के पर्यवेक्षण में सदर तहसील के रौप गांव में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के नाम से मेडिकल कॉलेज के लिए करीब 14 करोड़ की लगभग 16 बीघे जमीन खरीदी जा चुकी है। शासन स्तर से कॉलेज का निर्माण कार्य कराने के लिए 332.76 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हो चुके हैं। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग कार्य शुरू करने के लिए निविदा आमंत्रित करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर में निविदा भी आमंत्रित कर ली जाएगी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विंध्याचल मंडल के सभी जिलों के डीएम समेत अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की थी। सीएम ने अधिकारियों को 50 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की मॉनिटरिंग करने के साथ ही निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया था। उन्होंने जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज का काम भी शीघ्र शुरू कराने के लिए कहा। इस संबंध में जिलाधिकारी एस.राजलिंगम का कहना है कि कॉलेज के हॉस्टल और पठन-पाठन के बाबत भवन निर्माण कराने के लिए जमीन ली जा चुकी है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी निविदा आमंत्रित करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि नवम्बर के अंत अथवा दिसंबर में मेडिकल कालेज का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 2022 के पहले कालेज बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। उधर, यह भी कहा जा रहा है कि मेडिकल कालेज का शिलान्यास मुख्यमंत्री कर सकते हैं। इसके मद्देनजर अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed