फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Construction of bridge on Son river is complete, will be inaugurated soon

Sonebhadra News: सोन नदी पर पुल का निर्माण पूरा, जल्द होगा लोकार्पण

Mon, 31 Mar 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Construction of bridge on Son river is complete, will be inaugurated soon
घोरावल तहसील क्षेत्र के शिल्पी-कुराड़ी गांव में सोन नदी पर पक्का पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसका औपचारिक लोकार्पण नवरात्र में ही मुख्यमंत्री की तरफ से किए जाने की उम्मीद है। करीब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद पुल की सौगात मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय महत्व के इस पुल पर आवागमन शुरू होने से यूपी और एमपी के सैकड़ों गांवों की लाखों आबादी की यात्रा सुगम हो जाएगी। घोरावल तहसील के कोलियाघाटी में कुराड़ी गांव में सोन नदी पर 76 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण कार्य करीब पूरा हो गया है।
विज्ञापन

इसके लोकार्पण करने की तैयारी चल रही है। यूपी-एमपी सीमा के पास घोरावल तहसील क्षेत्र के कोलियाघाटी क्षेत्र से आगे सोन नदी पार के इलाकों और मप्र के सीमावर्ती इलाकों के सैकड़ों गांवों के लोगों का आवागमन घोरावल नगर में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन लोगों के लिए यूपी के अन्य जिलों वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, पूर्वांचल जाने के लिए यह सुगम मार्ग है। सोन नदी पर पुल के अभाव में यूपी और एमपी के सैकड़ों गावों के लोगों को नाव से या नदी में उतरकर आवागमन करना पड़ता था।
तत्कालीन विधायक रमेश चंद्र दुबे ने पुल का शिलान्यास वर्ष 2015 में किया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की तरफ से पुल निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। सत्ता परिवर्तन के बाद बजट के अभाव में काफी दिनों तक पुल का काम रुका रहा।
क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार मौर्या और पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल के प्रयास से वर्ष 2019 में पुल निर्माण के लिए बजट जारी किया और काम को गति मिली। आखिरी किस्त 2.76 करोड़ रुपये के बजट में जीएसटी डिफरेंस अप्रूवल न होने से कुछ दिन काम रूका रहा। अप्रूवल प्राप्त होने के बाद आखिरी चरण का काम लगभग संपन्न हो चुका है।



मध्य प्रदेश जाने की दूरी 50 किमी कम होगी
घोरावल। क्षेत्र के प्रसून कुमार, सफेदलाल बैसवार, अशोक मिश्रा, घोरावल व्यापार मंडल अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि सोन नदी पर इस पुल के बन जाने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सैकड़ों गांवों को फायदा होगा। घोरावल नगर का व्यापारिक महत्व बढ़ेगा। घोरावल से दक्षिणांचल और मध्यप्रदेश आवागमन की दूरी 50 किमी कम होने से लोगों को राहत मिलेगी। सोन नदी के पार कुराड़ी गांव स्थित कुंडवासिनी माता मंदिर में नवरात्र में नौ दिनों का विशाल मेला लगता है। वहां जाने में अब आसानी होगी। पुल निर्माण कार्य पूरा होने की खबर से घोरावल, चोपन, ओबरा क्षेत्र और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में खुशी की लहर है।



शिल्पी-कुराड़ी गांव में सोन नदी पर बन रहा पुल अब पूर्ण हो चुका है। जल्द ही मुख्यमंत्री की तरफ से इस पुल का औपचारिक लोकार्पण किए जाने की उम्मीद है। नवरात्र में ही पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। - अनिल कुमार मौर्या, विधायक, घोरावल विधानसभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article