फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Constable posted in Sukrit police post suspended

सुकृत पुलिस चौकी में तैनात सिपाही निलंबित

Thu, 18 Mar 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Constable posted in Sukrit police post suspended
सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र में विवादित भूमि मामले में निष्पक्ष ढंग से कार्य न करना एक सिपाही को महंगा पड़ गया। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कांस्टेबल नागेेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया । सीओ राजकुमार तिवारी को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। उधर कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो चार दिन पूर्व सुकृत में विवादित भूमि को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। आरोप है कि एक पक्ष के लोग सुकृत पुलिस चौकी में तैनात अपने परिचित एक सिपाही को मौके पर बुलाकर दूसरे पक्ष के लोगों पर दबाव दिलाने लगे। दूसरे पक्ष के लोगों ने एसपी से सिपाही की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सिपाही नागेंद्र सिंह को निलंबित करते हुए सीओ को सिपाही पर लगे आरोपों की जांच कर रिपोर्ट मुहैया कराने के लिए निर्देश दिया। इस संबंध में सिटी क्षेत्राधिकारी राजकुमार तिवारी का कहना है कि निलंबित सिपाही नागेंद्र का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निष्पक्ष ढंग से जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी। बता देें कि पुलिस के उच्चाधिकारी लगातार अधीनस्थों को निर्देशित कर रहे है कि वे जनता से मृदुल व्यवहार करते हुए निष्पक्ष ढंग से पीड़ितों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करें, ताकि लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ें। लेकिन कुछ पुलिसकर्मी के कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed