फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congressmen took out a procession reached the Collectorate after a scuffle with the police

Sonebhadra News: कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस, पुलिस से नोकझोंक के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे, जमकर लगाए नारे

Wed, 16 Apr 2025 07:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 16 Apr 2025 07:57 PM IST
सार

 नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की दाखिल चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली और आक्रोश प्रकट किया। 

विज्ञापन
Congressmen took out a procession reached the Collectorate after a scuffle with the police
कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च निकालते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। बुधवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें गेट पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह कलेक्ट्रेट तक जाने की जिद पर अड़े रहे। नोकझोंक के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।जुलूस से पहले पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रामराज गोंड व शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कभी पूरा नहीं होगा। कांग्रेस का इतिहास आजादी के आंदोलन से जुड़ा हुआ है। ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां लगाकर भाजपा किसी भी हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरा नहीं सकती।
विज्ञापन


आने वाला समय कांग्रेस का है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य नूरुद्दीन खान व पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार नेताओं के उत्पीड़न के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान व पूर्व जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा कि बुनियादी मुद्दों से भटक चुकी भाजपा सिर्फ जाति, धर्म और नफरत की राजनीति कर रही है। जनता इसे समझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उषा चौबे, शीतला पटेल, जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, जिला महासचिव प्रदीप सिंह, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंशु मद्धेशिया, दयाशंकर पांडेय, आशुतोष दुबे, बाबूलाल पनिका, नागेश मणि पाठक, शत्रुंजय मिश्रा, लल्लू राम पांडे, अमरेश देव पांडे, निगम मिश्रा, मदन गुप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed