फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congressmen furious over ED's action, demonstrated

ईडी की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेसी, किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 22 Jul 2022 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Congressmen furious over ED's action, demonstrated
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीमारी की हालत में भी पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस बुलाए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसे केंद्र सरकार की साजिश ठहराते हुए राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया। नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा कि केंद्र सरकार केवल बदले की भावना से कार्रवाई करते हुए विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे। सोनिया गांधी देश की सशक्त नेता है, वो डरने वाली नही हैं। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित है। इसे लेकर पार्टी सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी। जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्र ने कहा कि सरकार अपनी कमियों को छिपाने के लिए विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। प्रदर्शन में अहमद खां नूर, जयशंकर भारद्वाज, राजबली पांडेय, बाबूलाल पनिका, लल्लू राम पांडेय, पंकज मिश्रा, आकृति निर्भया, आशीष कुमार सिंह, मनोज ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव निगम मिश्रा एडवोकेट के नेतृत्व में एसडीएम सदर को प्रदर्शन कर कांग्रेसजनों ने ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय, दिनेशधर द्विवेदी, वंशीधर, आरपी चौधरी, रामानंद पांडेय, शैलेंद्र चतुर्वेदी, आशीष शुक्ला, प्रमोद पांडेय, कमल नारायण भारती, वीरेंद्र भारती, अनिल मिश्रा, आशीष पांडेय, आशुतोष पांडेय, चंदन पांडेय, राजू सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed