{"_id":"680d35c9e21b1f0fbb0b26c1","slug":"congress-workers-burnt-the-effigy-of-terrorism-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-127502-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला
विज्ञापन
पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आक्रोशित भारतीय युवा कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बढ़ौली चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने की मांग की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे ‘आशु’ ने कहा कि पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। सरकार को चाहिए कि कड़े फैसले लेते हुए दोषियों को कठोर दंड दे और शहीदों के परिजनों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठाए।
विज्ञापन
भारतीय युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता, छात्र नेता सौम्य सोनकर, कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, सोशल आउटरीच विभाग के जिलाध्यक्ष सुशील राव ने हमते के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला महासचिव दयाराम प्रजापति, विधानसभा रॉबर्ट्सगंज महासचिव मिथिलेश पासवान, छात्र नेता रोहित भारती, आयुष तिवारी, शुभम शर्मा, आयुष पटेल, अनिल बियार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।