फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress protests against the FIR filed against Rahul Gandhi.

Sonebhadra News: राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 31 Aug 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against the FIR filed against Rahul Gandhi.
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर विरोध प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
सोनभद्र। राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए कथित शुद्धिकरण के खिलाफ राहुल गांधी ने सवाल उठाए थे। इसके बाद प्रदेश सरकार के इशारे पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। यह कार्रवाई लोकतंत्र और एससी समाज के सम्मान के खिलाफ है। मुकदमा वापस होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम सरकार से सवाल करना है। राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने एफआईआर को राजनीति से प्रेरित बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में निवर्तमान प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल पाठक, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र नारायण, आरटीआई चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला सचिव शीतला पटेल, शहर उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, शहर महासचिव लालबहादुर वर्मा, सुधाकर भारती, दिनेश मिश्रा, नंदकुमार शर्मा, शंकर भारती, अनिल सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed