फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress of female workers and police Nokjonk

कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक

Thu, 12 Mar 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 12 Mar 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congress of female workers and police Nokjonk
केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के विरोध में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग और सांकेतिक रेल चक्काजाम किया।
विज्ञापन


रेल रोकने के दौरान पुलिस और कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने सभा कर दोनों सरकारों की नीतियों और कार्यक्रमों की आलोचना की। इस दौरान सदर एसडीएम राजेंद्र तिवारी को राष्ट्रपति के नाम 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर करीब सवा 11 बजे चोपन की ओर से चोपन-चुनार पैसेंजर पहुंची। यहां कांग्रेसजनों ने ट्रेन के सामने खड़े होकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेन रोकने को लेकर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख शाहगंज एसओ गजानंद यादव ने हस्तक्षेप किया और कार्यकर्ताओं को समझाबुझा कर शांत कराया।

इसके बाद ट्रेन चुनार की ओर रवाना हो गई। यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बढ़ौली चौक पहुंच कर चक्काजाम कर दिया।

करीब आधे घंटे बाद एसडीएम राजेंद्र तिवारी, सीओ सच्चिदानंद और कोतवाल रमाकांत पांडेय के समझाने पर कार्यकर्ताओं ने जाम समाप्त किया।

यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया ने कहा कि प्रदेश के  किसान, मजदूर एवं आम जनता केंद्र एवं राज्य सरकार से त्रस्त है, इसलिए पार्टी द्वारा आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी ने कहा कि दस माह गुजरने के बाद भी केंद्र सरकार ने एक भी चुनावी वायदों को पूरा नहीं किया।

 प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता की आवाज दबाने का कार्य कर रही है। लेकिन पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

 इस मौके पर मधु राय, अनिल सिंह, अरुण सिंह, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, राजनारायण सिंह, ईश्वरी नारायण सिंह, जीतन आदि रहे। दुद्धी संवाददाता के अनुसार नगर मेें केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसजनों ने जुलूस निकाला।


कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी अध्यादेश को वापस लें। केंद्र सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है। इस मौके पर वेद प्रकाश, प्रेमचंद्र गुप्ता, रमाशंकर यादव आदि रहे। म्योरपुर में भी  कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed