फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress did not allow Babasaheb's memorial to be built in Delhi

कांग्रेस ने नहीं बनने दिया दिल्ली में बाबा साहब का स्मारक

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Congress did not allow Babasaheb's memorial to be built in Delhi
राबर्ट्सगंज आरटीएस क्लब में संविधान गौरव को संबोधित करते भाजपा ,अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्र - फोटो : SONBHADRA
भाजपा अनुसूचित मोर्चा का संविधान गौरव अभियान मंगलवार को आरटीएस क्लब मैदान में हुआ। इसमें संविधान की खूबियां बताते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व पर चर्चा हुई। कांग्रेस पर बाबा साहब के अपमान का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि संविधान लागू हुए 70 वर्ष बीत गए लेकिन देश-प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकारों ने कभी संविधान दिवस नहीं मनाया। सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली कांग्रेस ने संविधान के अनुरूप कोई काम नहीं किया। इसी देश में एक देश दो विधान चलता रहा लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने संविधान की आत्मा के मुताबिक एक देश-एक संविधान के संकल्प को पूरा किया है। अनुसूचित जाति के लोग जिन बाबा साहब को पूजते हैं उन्हें भी कांग्रेस ने अपमानित किया। अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार व जिला महामंत्री पन्नाला पासवान ने की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्र, एससी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, अशोक मिश्रा, गोविंद यादव, धर्मवीर तिवारी, रंजीत रावत, अनूप तिवारी, जिला महामंत्री शिवप्रकाश, नीरज कनौजिया, पंकज गौतम, दीपचंद्र महतो, अखिलेश रावत, भईया लाल कनौजिया, रीना भारती, घनश्याम चौधरी, राजेश्वर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। उधर, इससे पहले पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने में अनुसूचित वर्ग की बड़ी भूमिका होने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed