{"_id":"573f55da4f1c1b0014ac7038","slug":"compounds-burnt-effigies-of-the-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"सछास ने केंद्र का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सछास ने केंद्र का पुतला फूंका
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Fri, 20 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
चोपन में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस स्टैंड पर शुक्रवार की सुबह समाजवादी छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए शीघ्र बढ़ोत्तरी वापस न लिए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
सछास के जिला सचिव रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी करके केंद्र सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया है। कहा कि केंद्र सरकार बढ़ोत्तरी को वापस ले, अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा। जिला कोषाध्यक्ष चंदन शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही रवैया किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नजमुद्दीन व सेक्टर प्रभारी कुशल सिंह ने कहा कि तेल के बढ़े हुए दामों से गाड़ी भाड़ा भी बढ़ गया है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। पुतला दहन करने वालों में समाजवादी छात्र सभा के शुभम पाठक, प्रेम कुमार, राजेश चौधरी, हिमाशुं जैन, प्रेमलाल, अरुण कुमार, विक्रम गुप्ता, विक्की, आदित्य कुमार, गोलू, शुभम, प्रद्युम आदि रहे।