फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Composite School Bagesoti will become Chief Minister Abhyudaya School.

Sonebhadra News: कंपोजिट विद्यालय बागेसोेती बनेगा मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल

Thu, 21 Dec 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Composite School Bagesoti will become Chief Minister Abhyudaya School.
कोन विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय बागेसोती को मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन को विभाग ने प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय योजना शुरू की जा रही है। पहले चरण में जिले से एक स्कूल का चयन होना है। इसमें ऐसे विद्यालय का प्रस्ताव मांगा गया है, जो जिला मुख्यालय के नजदीक हों और उसमें कम से कम 1,300 वर्ग मीटर की जमीन हो।
साथ ही स्कूल में एक प्रधानाध्यापक कक्ष और आठ अन्य कक्ष और न्यूनतम छात्र संख्या 200 होने का मानक भी है। इस मानक पर मुख्यालय क्षेत्र में कोई भी स्कूल खरा नहीं उतर सका है। ऐसे में कोन विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय बागेसोती को मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल के लिए प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

इस योजना में चयनित यह पहला स्कूल है। आगे इन स्कूलों की संख्या पांच होगी। इन स्कूलाें को उच्चीकृत किया जाएगा। इस स्कूल में ओपेन जीम, स्थायी स्टेज, स्पोर्ट ग्राउंड सहित अन्य सुविधाएं विकसित होंगी। प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद विश्वकर्मा ने स्कूल के योजना में शामिल होने पर खुशी जाहिर किया है। उनका कहना है कि इस स्कूल के चयन से आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को बेहतर लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed