{"_id":"692de051436ceb97d200e3b8","slug":"complaints-regarding-cleanliness-and-street-lighting-were-resolved-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-138164-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सफाई और मार्ग प्रकाश की शिकायतों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सफाई और मार्ग प्रकाश की शिकायतों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद सोनभद्र के साथ ही सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस पर जनसुनवाई की गई। इसमें सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश संबंधित आए 16 शिकायतों की सुनवाई करते हुए निस्तारण किया गया।
नगर पालिका सोनभद्र में अवर अभियंता राजकुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। संभव दिवस पर आए शिकायतों को सुनते हुए उसका प्रमुखता के आधार पर निस्तारण कराया गया। अवर अभियंता के मुताबिक दो मामले आए थे, जिसका मौके पर टीम भेजकर निस्तारण करा दिया गया।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत घोरावल में दो, नगर पंचायत चुर्क/गुरमा में आये दो मामले निस्तारित किए गए। इसी तरह से नगर पंचायत चोपन में तीन, नगर पंचायत ओबर में एक, नगर पंचायत पिपरी में चार, नगर पंचायत दुद्धी में एक और नगर पंचायत डाला बाजार में आए एक मामले का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
इस तरह से आए कुल 16 मामले निस्तारण हुए। वहीं नगर पंचायत रेणकूट और नगर पंचायत अनपरा में एक भी मामले नहीं आए। संभव दिवस पर सर्वाधिक मामले साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से संबंधित रहा। सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।