ओबरा के बिल्ली ओबरा खनन क्षेत्र स्थित खदानों में हैवी ब्लास्टिंग, स्वीकृत खनन क्षेत्र से हटकर अवैध खनन करने का आरोप लगाते हुए हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य शुभम पटेल ने एसडीएम ओबरा को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र भेजकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया गया है।
शुभम ने बताया है कि ओबरा के बिल्ली स्थित खनन क्षेत्र के कई आराजी संख्या में स्वीकृत खनन पट्टे की अराजी संख्या से हटकर अवैध खनन धड़ल्ले से कराया जा रहा है। अवैध खनन की भरपाई कराकर मुकदमा पंजीकृत कराया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा मानकों समेत सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और जूता अनिवार्य किया जाए। पोकलेन मशीनों से लोडिंग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाते हुए खनन क्षेत्र में प्रवेश वर्जित कराया जाए व पाए जाने की दशा में सीज की जाए। इसके पूर्व अपना दल एस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव महताब आलम, प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति जनजाति नागेश्वर गोंड़, प्रदेश सचिव छात्र मंच रविंद्र सिंह यादव ने संयुक्त रूप से जिले के डीएम नाम ओबरा तहसील में ज्ञापन देकर अनियंत्रित ब्लास्टिंग बंद करने, मानक के विपरीत खदानों को बंद कराने, खदानों में मानक के अनुसार गाड़ियों को लगाने आदि की मांग कर चुके है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी ओबरा प्रकाश चंद्र से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल रिसिव नहीं हुआ।