{"_id":"ce3081d2b7f01b64c64835f576157459","slug":"communication-cable-laying-stopped-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचार केबिल बिछाने का काम रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचार केबिल बिछाने का काम रोका, हंगामा
संवाददाता अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम रोकवाने के साथ ही पहुंचे ठेकेदार से मसले को लेकर कड़ा एतराज जताया। इस दौरान तीखी नोकझोंक भी हुई। उनका कहना था कि जब तक खुदाई की अनुमति नहीं ले लेते, तब तक यहां काम नहीं होने दिया जाएगा।
अनपरा में इन दिनों रिलायंस की ओर से संचार केबिल बिछाई जा रही है। इसके लिए इन दिनों सिनेमा रोड से होते हुए बाजार में केबिल बिछाने का काम चल रहा था।
रविवार की देर रात ठेकेदार के कर्मियों ने चोरी-छिपे अनपरा चौराहे के पास सड़क की खुदाई कर डाली। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो अपने घर के आगे गड्ढा खुदा देख गुस्सा हो उठे और हंगामा शुरू कर दिया।
रहवासियों के तेवर देख ठेकेदार के आदमी खुदाई वाली मशीन लेकर भाग खड़े हुए। इसको लेकर काफी देर तक गतिरोध की स्थिति बनी रही।
साढ़े नौ बजे के करीब पहुंचे ठेकेदार से लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। उनका कहना था कि जब तक खुदाई के लिए अनुमति नहीं मिल जाती, तब तक कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा नेता मनीष श्रीवास्तव, राकेश जायसवाल, दीपू दीक्षित, धर्मेंद्र सिंह आदि का कहना था कि चौराहे पर सीसी रोड है। साथ ही लोगों ने अपने घरों के सामने की फर्श पक्की कर रखी है।
बावजूद ठेकेदार ने किसी से भी खुदाई को लेकर बात करने की जरूरत नहीं समझी और रात में मौका पाकर घरों के सामने की सड़क खोद दी गई।
कहा कि किसी भी हाल में वह ठेकेदार को मनमानी नहीं करने देंगे। समाचार दिए जाने तक बंद पड़ा कार्य शुरू नहीं हो सका था।