फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Common workers can reach the top by qualification

अपने योग्यता, कार्य से शीर्ष पर पहुंच सकता है आम कार्यकर्ता

Sun, 08 Nov 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Common workers can reach the top by qualification
राबर्ट्सगंज पुसौली स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक को संबोधित करते विधायक भूपेश चौबे। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता और कार्य के आधार पर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है। ये बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने रविवार को एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी के रूप में केदार नाथ सिंह चुनाव में प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यकर्ता के रूप में पहचान बनाने वाले केदार नाथ लगातार क्षेत्र की सेवा में लगे हैं। सभी कार्यकर्ता मनोयोग से चुनाव में सघन संपर्क कर विजय के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रत्याशी केदार नाथ सिंह ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश में योगी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए निरंतर समर्पित है। विकास का कार्य हो रहे हैं। आगामी स्नातक चुनाव में भाजपा के विजय के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित है।
विज्ञापन

स्नातक चुनाव के प्रभारी भूपेश चौबे ने कहा कि पूर्व की सरकारों में लगातार भ्रष्टाचार व अपराध का बोलबाला था। भाजपा की सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। कार्यों में ईमानदारी व पारदर्शिता दिखाई दे रही है। इस दौरान पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक तिरथराज, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, गोविंद यादव, रामसुंदर निषाद, कमलेश चौबे, आलोक सिंह, सुनील सिंह, सुरेश शुक्ला, रमेश पटेल, ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ कुशवाहा, रामलखन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed