{"_id":"58c42f1b4f1c1bfd6cdc405b","slug":"committee-committe","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर बनी कमेटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर बनी कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 11 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज राम आधार राम ने जिला स्तर पर बार-बेंच की समस्या समाधान के लिए आठ सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें चार न्यायिक अधिकारी और चार वकील शामिल हैं। इसके चेयरमैन फेमिली जज एके श्रीवास्तव बनाए गए हैं, जबकि शेष लोग सदस्य हैं।
बता दें कि वकीलों, न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच अक्सर टकराहट की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन के आदेश के अनुपालन में जिला जज राम अधार राम ने बार-बेंच की समस्या समाधान के लिए आठ सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें चार न्यायिक अधिकारी और चार वकील शामिल हैं। डीजे की ओर से गठित कमेटी के चेयरमैन फेमिली जज एके श्रीवास्तव हैं। सदस्यों में एडीजे एफटीसी संतराम, सीजेएम एसके यादव प्रथम और एसीजेएम एके खरवार के अलावा सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएन पांडेय और महामंत्री एसएन मिश्रा, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीआर यादव और महामंत्री एके सिंह शामिल हैं। एसबीए अध्यक्ष पीएन पांडेय और डीबीए महामंत्री अतुल पटेल ने बताया कि यह कमेटी वकीलों, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित की गई है। जो भी मामला इन लोगों का आएगा, आठ सदस्यीय कमेटी उस पर विचार करेगी और समस्या का त्वरित निस्तारण कराएगी।