{"_id":"612a7a428ebc3e79cb724d4e","slug":"commitment-shown-on-women-s-safety-empowerment-sonbhadra-news-vns608513580","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण पर दिखी प्रतिबद्धता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण पर दिखी प्रतिबद्धता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। शक्तिनगर शनिवार दोपहर बाद पहुंचे डीएम व एसपी ने महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान डीएम अभिषेक सिंह ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
डीएम अभिषेक सिंह व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शक्तिनगर थाना परिसर में निर्मित महिला हेल्प डेस्क भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पहले दोनों अधिकारियों ने खड़िया बाजार व एमपी बार्डर के तेलगावां क्षेत्र में पुलिस बूथ का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जिस प्रकार से उपाय कर रही है वह तारीफ योग्य है। इस दौरान महिलाओं को महिला हेल्प के बारे में जानकारी दी गई। महिला किसी भी घटना की जानकारी हेल्प डेस्क को उपलब्ध कराए। इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस क्रम सोनभद्र एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर गंभीर प्रयास किया जा रहा है। जिले के तमाम थानों चौकियों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती कराई जा चुकी है। जिसको बढ़ावा देने के क्रम में अलग से थानों में महिला हेल्प डेस्क समेत अब गांव में स्थित पंचायत भवन में महिला हेल्प डेस्क के उद्देश्य से एक कमरा आरक्षित रहेगा। जिससे ग्रमीण महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी हो पाए। इस दौरान सीओ पिपरी विजय शंकर मिश्रा, थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा, एनसीएल खड़िया के जीएम राजीव कुमार, इंस्पेक्टर सीपी पांडेय आदि मौजूद रहे।