फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Colors were rainy, and plenty flew Abir Gulal

रंगों की हुई बरसात, खूब उड़े अबीर और गुलाल

Thu, 24 Mar 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 24 Mar 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
Colors were rainy, and plenty flew Abir Gulal
राबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक पर बाइक जुलूस निकालकर होली खेलते युवा।
जिले में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुबह से दोपहर तक जहां रंगों की बरसात हुई। वहीं देर शाम तक जगह-जगह होली मिलन के जरिए अबीर-गुलाल उड़ाए गए। सड़कों पर मस्तानों की टोली देर तक फाग गायन करती रही। मंदिरों, सार्वजनिक चौक, चबूतरों पर भी देर शाम तक भांग, ठंडई के साथ ही फाग गाने का दौर चलता रहा। 
विज्ञापन


मुख्यालय परिक्षेत्र में राबर्ट्सगंज बाजार में जहां ज्यादातर लोगों ने बुधवार को होली मनाई। वहीं गांवों और बाजार के शेष लोगों ने गुरुवार को होली का पर्व मनाया गया। सुबह से ही युवाओं की टोली एक दूसरे को रंगों से सरोबार करने के लिए सड़कों पर उतर पड़ी। कहीं एक दूसरे को रंग से भिगोया तो कहीं कपड़ा फाड़ होली खेली गई।
विज्ञापन


अबीर-गुलाल भी जमकर उड़ाए गए। बच्चों ने भी पिचकारी के जरिए खूब उत्साह दिखाया। देवर-भाभी और भाभी-ननद की होली हंसी-ठिठोली से भरी रही। दोपहर बाद होलिका की धूल उड़ाकर व्यंजनों को लुत्फ उठाया गया। इसके बाद फिर से रंग-अबीर में सरोबार होकर मस्तानों की टोली फाग गाने निकल पड़ी। कहीं कोई अप्रिय स्थिति न आने पाए, इसके लिए पुलिस टीम चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह ऊर्जांचल के अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर, सिंगरौली में भी देर शाम तक होली का सुरूर बना रहा। इसी तरह डाला, चोपन, ओबरा, रेणुकूट, म्योरपुर, बभनी, कोन, सलखन, विंढमगंज, सांगोबांध, मधुपुर, सुकृत, रामगढ़, चतरा, नईबाजार, वैनी, खलियारी, घोरावल, शाहगंज में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।


दुद्घी : यहां की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए बुधवार और गुरुवार दोनों दिन यहां फोर्स तैनात रही। दोपहर तक युवाओं की टोली सड़कों पर एक दूसरे को रंगों से सरोबार करने में लगी रही। संकटमोचन मंदिर में फाग गायन का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम डा. विश्राम सिंह यादव की ओर से फाग गायन की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। तहसीलदार जितेंद्र सिंह, सीओ लक्ष्मण राय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed