फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Collision between highway and tractor trolley, driver

Sonebhadra News: हाइवा और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, चालक घायल

Wed, 01 May 2024 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Collision between highway and tractor trolley, driver
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में घोरावल-मिर्जापुर बाईपास राजमार्ग पर बुधवार की भोर में हाइवा और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई। जाेरदार टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हाइवा चालक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद तीन घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत से वाहनों को सड़क से हटवाकर रास्ता चालू कराया।
विज्ञापन

बाईपास मार्ग पर ओवरलोड राखड़ लदा हाइवा बुधवार की भोर में मिर्जापुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान खुटहां गांव में सतौहां मोड़ के पास सामने से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली से उसकी भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली समेत सूखे नहर में पलट गया। हाइवा को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से हाइवा के चालक करमा के खैराही निवासी सूरज (22) पुत्र रामपति को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने निजी अस्पताल में उपचार कराया। घटना के बाद सड़क पूरी तरह जाम हो गया। सूचना मिलने पर घोरावल चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद हाइवा को हटवा कर आवागमन चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed