फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   College manager's car pelted with stones, wife injured

Sonebhadra News: कॉलेज प्रबंधक की कार पर पत्थरबाजी, पत्नी घायल

Sat, 27 Jan 2024 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
College manager's car pelted with stones, wife injured
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने एक कॉलेज प्रबंधक की कार पर हमला कर दिया। पत्थरबाजी में कॉलेज प्रबंधक की पत्नी घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एमएस डिग्री काॅलेज पोलवा के प्रबंधक मकसूद आलम शुक्रवार की रात दुद्धी से कुछ सामान की खरीदारी कर अपनी पत्नी, बेटे और एक रिश्तेदार के साथ कार से घर लौट रहे थे। दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर हीराचक गांव में कोरगी बालू खदान क्षेत्र में जाने वाली सड़क के पास किसी ने चलती कार पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर कार का शीशा तोड़ते हुए पीछे बैठी पत्नी आफरीन जहां (40) के सिर पर लगा। उनकी गोद में बैठा चार वर्षीय पुत्र आरीश बाल बाल बच गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वह बेहोश हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के मदद से घायल को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना संज्ञान में है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। मामले के दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। - श्याम बिहारी, विंढमगंज थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed