फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cold wave intensifies, mercury reaches 7.5 degrees

Sonebhadra News: ठंड ने दिखाए तेवर, 7.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

Fri, 05 Dec 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cold wave intensifies, mercury reaches 7.5 degrees
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग।संवाद
सोनभद्र। सर्दी ने गियर बदल दिया है। पिछले 24 घंटे में जिले के न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री तक लुढ़का है। दिन भर चली सर्द हवाओं के चलते धूप के बाद भी लोग ठिठुरते रहे। शाम को अलाव तापकर लोगों ने राहत पाई। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन सर्दी में वृद्धि की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। बृहस्पतिवार को 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद शुक्रवार को अचानक मौसम बदला। सुबह तापमान लुढ़ककर 7.5 डिग्री तक आ गया। यह इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 9 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया था। पारा लुढ़कने का असर आम जनजीवन पर भी देखा गया।
विज्ञापन

लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। स्वेटर, जैकेट, टोपी से शरीर ढकने के बाद भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही। सर्द हवाओं के चलते दिन में धूप भी बेअसर थी। इसके चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन में अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान है। शनिवार और रविवार को पारा में और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बच्चों को सांस लेने में दिक्कत आए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
मौसम में अचानक आए इस बदलाव को बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असरदार माना जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक इनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसे में वह तापमान में अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव से जल्दी प्रभावित होते हैं। उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत शुक्ला ने बताया कि सर्दी में बच्चों की देखभाल के लिए उन्हें गर्म, आरामदायक और कई परतों वाले कपड़े पहनाएं। सिर, हाथ-पैर ढकें। पौष्टिक गर्म भोजन और तरल पदार्थ दें। समय-समय पर धूप दिखाते रहें, लेकिन ठंडी हवा के संपर्क न लाएं। साफ-सफाई का ध्यान रखें। त्वचा को मॉइस्चराइजर से नम रखें और किसी भी गंभीर लक्षण (बुखार, सांस लेने में दिक्कत) पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
---
पांच दिनों ऐसे बदला तापमान::
तिथि: अधिकतम: न्यूनतम
01 दिसंबर: 25.2: 13.1
02 दिसंबर: 25.8: 12.0
03 दिसंबर: 25.8: 12.4
04 दिसंबर: 24.4: 11.2
05 दिसंबर: 22.8: 07.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed