{"_id":"65c129771a7b05fc5207c448","slug":"cold-returned-with-rain-crops-got-respite-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-109114-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बारिश के साथ फिर लौटी ठंड, फसलों को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बारिश के साथ फिर लौटी ठंड, फसलों को मिली संजीवनी
विज्ञापन
सोनभद्र। पिछले दस दिनों में मौसम ने तीसरी बार करवट ली। कड़ाके की सर्दी से बेहाल लोग लगातार धूप निकलने से थोड़ी राहत में थे, लेकिन रविवार की रात हुई बारिश में फिर से ठंड लौट आई है। सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरते दिखे। जिले में करीब 12.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। इसे रबी फसल के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है। बारिश के बाद धूप होने से दलहन-तिलहन की फसलों को भी लाभ पहुंचा है।
25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सुबह और शाम घने कोहरे व शीतलहर से लोग बेहाल थे। इसके बाद मौसम बदला तो ठंड से राहत मिली। सर्दी कम होना मानते हुए लोग ऊनी कपड़ों से दूरी बनाने लगे थे। इस बीच रविवार की रात अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गए। पूरी रात रूक-रूककर होती बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। नगरीय क्षेत्रों में जगह-जगह सड़कों पर पानी लगने से राहगीर परेशान दिखे तो निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण फिसलन बढ़ने से राह चलने में दिक्कत आई। बारिश का सबसे ज्यादा असर खेती-किसानी पर पड़ा है। गेहूं की सिंचाई की तैयारी में जुटे किसानों को आसमान से बरसी अमृत बूंदों ने निहाल कर दिया है। इससे उनकी सिंचाई की समस्या दूर हुई है। उप निदेशक कृषि जयप्रकाश ने बताया कि गेहूं की फसल को सिंचाई की जरूरत थी, जो बारिश से पूरी हो गई है। इससे फसलों का अच्छा विकास होगा। दिन में मौसम साफ रहने के कारण दलहन-तिलहन की फसलों के लिए भी बारिश फायदेमंद रही।
-- -
कई क्षेत्रों में बिजली गुल, बनी रही ट्रिपिंग की समस्या
बारिश के चलते रात में कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। पूरी रात ट्रिपिंग की समस्या भी बनी रही। राबर्ट्सगंज के विकासनगर, ब्रह्मनगर, सिविल लाइन, हर्षनगर, न्यू कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में बार-बार बिजली ट्रिपिंग हाेती रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बिजली के तारों के पेड़ से टकराने के कारण ब्रेकडाउन से आपूर्ति प्रभावित हुई। एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि बारिश से छिटपुट समस्या आई है। उसे दूर कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
मौसम ने रविवार की रात फिर करवट ली। अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश ने जनजीवन पर असर डाला है। रात भर में करीब 12.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है।