फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal workers perform

कोयला कामगारों ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 20 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Coal workers perform
बीना में महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर आवाज उठाते विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
 बारह सूत्री मांगों को लेकर एनसीएल से जुड़ी ट्रेड यूनियनों ने एक जून से होने वाली हड़ताल की तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार की शाम पांच से छह के बीच एनसीएल की सभी परियोजनाओं पर प्रदर्शन किया गया और परियोजना प्रबंधन को हड़ताल की नोटिस देते हुए 25 को सिंगरौली मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन और एक जून से कामबंद हड़ताल का अल्टीमेटम दिया गया। उधर, स्थिति की गंभीरता भांपते हुए एनसीएल प्रबंधन ने शनिवार को 11 बजे यूनियन नेताओं की बैठक बुला ली है। 
विज्ञापन



बीना में प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे आरसीएसएस के पदाधिकारी ओपी मालवीय, वीएस विष्ट, एचएमएस के महामंत्री अशोक पांडेय, सीटू के महामंत्री पीएस पांडेय आदि का कहना था कि कालोनियों में नाली की साफ-सफाई, आवास दुरुस्त करने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, परियोजना चिकित्सालयों में चिकित्सा व्यवस्था मुकम्मल करने, श्रम शक्ति बजट 2016-17 में आवश्यकतानुसार पदों का सृजन करने, कोयला खदानों में उड़ती धूल, कोयले के चूरे को पानी का छिड़काव कर नियंत्रित करने, चेक आफ सिस्टम के प्रावधान के हो रहे उल्लंघन को रोकने, आश्रित एवं विस्थापित से जुड़े मामलों के निस्तारण में तेजी लाने आदि को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है। बावजूद अब तक प्रबंधन की ओर से इस पर ठोस पहल नहीं हो सकी है। त्रिभुवन सिंह, व्यासमुनि पाठक, राजेंद्र पाल, संजीव कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे। खड़िया में शैलेंद्र चौबे, अटलबिहारी,  एल रजक, संत कुमार गुप्ता, बिंदेश्वर शर्मा, कृष्णशिला में केके उपाध्याय, ककरी में आरएन यशर्मा, रामनरेश, जयंत में वीएन पांडेय, दुधीचुआ में एसपी सिंह, जीवन लाल, गोरबी में सीएल वर्मा आदि की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed