फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal will be transported by internal route

आंतरिक मार्ग से होगी कोयला ढुलाई

Tue, 05 Oct 2021 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Coal will be transported by internal route
एनसीएल के जयंत क्षेत्र ने एक नवाचारी पहल के तहत जयंत खदान से होते हुए एक नया आंतरिक कोयला परिवहन मार्ग बनाकर कोयला प्रेषण की शुरुआत कर दी है। इससे मुड़वानी डैम होकर जाने वाले ट्रकों में कमी आएगी और उसके आसपास के क्षेत्र में धूल, प्रदूषण व ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

कोयला परिवहन के लिए इस नई सड़क के बन जाने से जयंत परियोजना में सिंगरौली रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे साइडिंग तक कोयले की ढुलाई में लगे ट्रक अब सीधे जयंत खदान की आंतरिक सड़क के माध्यम से सीधे मेढ़ौली सब-स्टेशन पर निकलेंगे। इससे जयंत वर्कशॉप से होकर मुड़वानी डैम के रास्ते से गुजरने वाले लगभग 600 ट्रकों के लोड की आवाजाही में कमी आएगी। इससे सिंगरौली से बैढ़न आदि सफर करने वाले आम नागरिकों को राहत मिलेगी। जयंत परियोजना एनसीएल की सबसे बड़ी खदानों में से एक है जिस पर चालू वित्त वर्ष में 22 मिलियन टन कोयला उत्पादन और 23.35 मिलियन टन कोयला प्रेषण का भार है। परियोजना के कोयला प्रेषण का आंशिक भाग देश के विभिन्न कोयला उपभोक्ताओं की आपूर्ति के लिए सिंगरौली रेलवे स्टेशन स्थित साइडिंग से ट्रकों के माध्यम पहुंचाया जाता था। यह वैकल्पिक मार्ग जनहित में बनाई गई एक व्यवस्था है। एनसीएल की निगाही व दुद्धीचुआ परियोजनाएं भी इस दिशा में कार्य कर रही हैं। जल्द ही अपने आंतरिक मार्ग से कोयला प्रेषण की शुरुआत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed