फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal transport stalled for four hours due to uncontrolled dumper

डंपर अनियंत्रित होने से चार घंटे ठप रहा कोल परिवहन

Wed, 19 May 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Coal transport stalled for four hours due to uncontrolled dumper
शक्तिनगर। एनसीएल की कोयला खदानों में हादसे कम होने के बजाय बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार रात दुद्धीचुआ खदान में उच्च भार क्षमता का डंपर (हालपैक) अनियंत्रित हो गया। इस हादसे में जनहानि नहीं हुई लेकिन कोल परिवहन ठप हो गया।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े 11 बजे कैटरपिलर कंपनी का हालपैक कोयला डंप करने के बाद पुन: लोड करने जा रहा था। इसी दौरान जल शोधन संयंत्र (ईटीपी) के पास ऑपरेटर ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित भारी भरकम हालपैक हालरोड छोड़ सड़क के मध्य ओबी के मलबे से बने डिवाइडर में फंस कर तिरछा हो गया और पलटने से बच गया। घटना के बाद हाईवा के माध्यम से लाइट रोड के जरिये होने वाला आंतरिक कोल परिवहन का कार्य पूरी तरह ठप हो गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे अफसरों ने ग्रेडर की मदद से ओबी का मलबा हटवाया तब जाकर हालपैक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इस घटना के चलते करीब चार घंटे कोल परिवहन बाधित रहा। रात करीब तीन बजे तक परिवहन ठप होने से लक्ष्य के मुताबिक कोयला वार्फवाल तक नहीं पहुंच सका। वार्फवाल से रेल रैक की लोडिंग होती है। कर्मचारियों के मुताबिक घटना के वक्त हालपैक आपरेटर नशे की हालत में था। इस बात की शिकायत सक्षम अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed