फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal stock came below one lakh ton in Anpara project

अनपरा परियोजना में एक लाख टन से नीचे आया कोयले का स्टॉक

Fri, 08 Oct 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Coal stock came below one lakh ton in Anpara project
उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम की सबसे बड़ी अनपरा तापीय परियोजना में शुक्रवार सुबह कोयले का स्टॉक एक लाख टन से भी नीचे आ गया है। कोयले की आपूर्ति कम होने के कारण अनपरा ए व बी परियोजना की इकाइयों के लगातार कम लोड पर संचालित किए जाने से पावर कारपोरेशन को सस्ती बिजली से वंचित होना पड़ रहा है। ऐसे में सूबे में अभी बिजली संकट और गहरा सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अनपरा परियोजना में कोयले का स्टॉक 94700 टन पहुंच गया। नई दिल्ली में शुक्रवार सुबह बिजली घरों को कोयले की आपूर्ति करने वाली कोर कमेटी की बैठक में उत्पादन निगम की परियोजनाओं का कोई जिक्र न होने से अब भी समस्या के समाधान की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। इसे लेकर प्रबंधन के माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट देखी जा रही हैं। हालांकि सूत्रों के अनुसार बैठक में निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना में कोयले की कमी का मुद्दा अवश्य उठाया गया। इससे प्रतीत होता है भुगतान की समस्या बिजली घरों में कोयले की कमी का प्रमुख कारण बना हुआ है। इकाइयों के कम लोड पर संचालित किए जाने से अनपरा ए से 4.32 व बी परियोजना से 1.68 मिलियन यूनिट बिजली का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैलेंस बनाने के लिए की जा रही आपात कटौती
कोयले की कमी के कारण सार्वजनिक क्षेत्र की कई इकाइयों के बंद होने और कई के कम लोड पर संचालित होने से प्रदेश में विद्युत की उपलब्धता काफी कम हो गई है। इससे मांग बढ़ने पर ग्रामीण फीडरों में अंधाधुंध कटौती की जा रही है। कहीं-कहीं तो रात भर बिजली गुल रह रही है। जल्द ही स्थिति में सुधार न होने पर शहरी फीडरों से भी कटौती की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed