फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   coal minister said shortage will not be of coal in power generation refuses to say anything on coal crisis in sonbhadra

यूपी: बिजली उत्पादन में नहीं होगी कोयले की कमी, कोल संकट पर कुछ भी बोलने से कोयला मंत्री ने किया इनकार

Wed, 20 Oct 2021 12:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 20 Oct 2021 12:27 AM IST
सार

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को एनसीएल की खदानों का जायजा लिया। साथ ही एनसीएल मुख्यालय में बैठक कर कोयला उत्पादन और प्रेषण की समीक्षा की। उन्होंने कोयला आपूर्ति के लिए एनसीएल के प्रयासों को सराहा।

विज्ञापन
coal minister said shortage will not be of coal in power generation refuses to say anything on coal crisis in sonbhadra
एनसीएल मुख्यालय में कोयला खनन गतिविधियों की जानकारी लेते मंत्री प्रह्लाद जोशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी मंगलवार को एनसीएल मुख्यालय (मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला) पहुंचे। उन्होंने एनसीएल प्रबंधन के साथ कोयला उत्पादन और प्रेषण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने देश के बिजली संयंत्रों को निर्बाध कोयला आपूर्ति के लिए एनसीएल के प्रयासों की सराहना की और इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


केंद्रीय कोयला मंत्री ने कहा कि बिजली उत्पादन करने वाली परियोजनाओं के संचालन में कोयले की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। एनसीएल के दौरे पर आए केंद्रीय कोयला मंत्री ने यह भरोसा मंगलवार को सोनभद्र जिले में एनसीएल दुद्धीचुआ परियोजना के अतिथि गृह में हुई तापीय परियोजना के अधिकारियों संग बैठक में दिया। हालांकि कोयला संकट के सवालों पर कुछ भी बोलने से उन्होंने इनकार कर दिया
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मंगलवार की दोपहर सिंगरौली स्थित एनसीएल मुख्यालय पहुंचे। हेलीपैड पर एनसीएल के अधिकारियों और सिंगरौली के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी वीरेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने निगाही व्यू प्वाइंट से खदान का अवलोकन किया। निगाही परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खदान संचालन पर चर्चा कर उत्पादन और प्रेषण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने परियोजना के सर्वश्रेष्ठ कामगारों को सम्मानित किया और खदान में तैनात खनिकों की टीम को उत्पादन और प्रेषण में बढ़ोतरी के लिए प्रेरित किया। कोयला मंत्री ने दुद्धीचुआ रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया। यहां फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (एफएमसी) के तहत 10 मिलियन टन वार्षिक क्षमता के नए साइलो की आधारशिला भी रखी।

मेक इन इंडिया के तहत तैयार डंपर को दिखाई हरी झंडी

कोयला मंत्री ने निगाही परियोजना में मेक इन इंडिया के तहत तैयार 190 टन भार वहन क्षमता के स्वदेशी इलेक्ट्रिक डंपर को हरी झंडी दिखाई। पौधरोपण कर खदानों के चारों ओर हरित आवरण को बढ़ाने का संदेश दिया।

जयंत में देखा गंगा ड्रैगलाइन व सरफेस माइनर का संचालन
मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एनसीएल जयंत ओसीपी का भी दौरा किया। जयंत एनसीएल की बड़ी कोयला खदानों में से एक है। सर्वप्रथम उन्होंने जयंत व्यू पॉइंट का दौरा कर खदान का अवलोकन किया। खदान में संचालित गंगा ड्रैगलाइन व सरफेस माइनर का संचालन देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed