फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal India not privatized: Joshi

कोल इंडिया का निजीकरण नहीं : जोशी

Mon, 18 May 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Coal India not privatized: Joshi
शक्तिनगर। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोमवार को कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किए गए ऐलान से कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश का फैसला लिया गया है। इस फैसले से कोल इंडिया को वित्त वर्ष 23-24 तक अपने एक बिलियन टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने की राह आसान होगी। कोल इंडिया के लिए यह एक बड़ा अवसर है जब कंपनी नई खदानें खोलते हुए अधिक से अधिक कोयला उत्पादन कर देश में हो रहे कोयले के आयात की भरपाई कर सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कोल इंडिया अपने उत्पादन से, सालाना 100 मिलियन टन कोयले के आयात की भरपाई करेगी। जोशी ने एक बार फिर जोर देकर कहा कि सरकार का कोल इंडिया के निजीकरण का कोई इरादा नहीं है, बल्कि सरकार कोल इंडिया को मजबूत कर रही है और इसे आगे भी और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी के पास पर्याप्त कोयला भंडार है, जो देश में 100 वर्षों से अधिक तक बिजली बनाने के लिए पर्याप्त है। हाल ही में सरकार ने कोल इंडिया को 16 नए कोयला ब्लॉक भी दिए हैं। कोल इंडिया परिवार को आश्वस्त करते हुए जोशी ने कहा कि सरकार को कोल इंडिया पर गर्व है और आने वाले समय में इसे और मजबूत किया जाएगा। यह जानकारी एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed