फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CO Amit Kumar will lead the parade for the fourth time, the tableau of Operation Sindoor will be special.

Sonebhadra News: चौथी बार परेड का नेतृत्व करेंगे सीओ अमित कुमार, ऑपरेशन सिंदूर की झांकी होगी खास

Sat, 24 Jan 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
CO Amit Kumar will lead the parade for the fourth time, the tableau of Operation Sindoor will be special.
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी अंतिम चरण में है। शनिवार को फाइनल रिहर्सल होगा। इस बार परेड में आठ टोलियां शामिल होंगी। ओबरा सीओ अमित कुमार परेड का नेतृत्व करेंगे। चौथी बारजब उन्हें परेड कमांडर नियुक्त किया गया है। गणतंत्र दिवस में इस बार ऑपरेशन सिंदूर की झांकी भी विशेष आकर्षण बनेगी।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए पिछले एक पखवाड़ा से जवान पुलिस लाइन में परेड का अभ्यास कर रहे हैं। अलग-अलग टोलियों में बांटकर उन्हें परेड के नियम, अनुशासन और प्रदर्शन के बारे में बताया जा रहा है। परेड कमांडर अमित कुमार भी जवानों के साथ मिलकर परेड को भव्य बनाने की कोशिश में जुटे हैं। परेड की पहली पंक्ति में परेड कमांडर के बाद इंस्पेक्टर हरेंद्र यादव के नेतृत्व वाली टोली होगी। इसके बाद एसआई रमाकांत यादव की टोली आगे बढ़ेगी। इस तरह अलग-अलग टोलियां क्रमवार परेड में आगे बढ़ेंगी। महिला दल की अगुवाई महिला थाने की प्रभारी सविता सरोज कर रही हैं तो मिशन शक्ति के तहत स्कूटी दल रीता यादव के नेतृत्व में परेड में शामिल होगा। प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम ने बताया कि 24 जनवरी को परेड की फाइनल रिहर्सल की जाएगी। इसके बाद उसी क्रम में 26 जनवरी को मुख्य समारोह पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे से समारोह होगा। पांच विद्यालयों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी व अन्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

---
वर्जन...
गणतंत्र दिवस परेड में इस बार मिशन शक्ति की स्कूटी टोली और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी झांकी भी शामिल रहेगी। परेड की तैयारी पूरी कर ली गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी हिस्सा लेंगे। -अभिषेक वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed