{"_id":"66e3274948245bb2a2071657","slug":"cms-message-boosted-the-morale-of-children-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-117882-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सीएम के संदेश ने बढ़ाया बच्चों का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सीएम के संदेश ने बढ़ाया बच्चों का हौसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन/ओबरा। श्रम विभाग से संचालित मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। वर्चुअल माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ बच्चों से रुबरू हुए और नए शिक्षण सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लखनऊ से उनके संदेश का लाइव प्रसारण भी हुआ।
गुरमुरा में स्थित विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे व डीएम बद्रीनाथ सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और नव प्रवेशित छात्रों को स्कूल बैग वितरित किया। विधायक ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय माॅडल की प्रशंसा देश में ही नहीं, विदेश में भी हो रही है। श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए यहां पढ़ाई के माध्यम से भविष्य संवारने का अवसर है। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालयों में उच्च स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, जिससे बच्चों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकें। उन्होंने विद्यालय परिसर में नेटवर्क व पेयजल की समस्या शीघ्र दूर कराने का आश्वासन दिया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के कक्षों का निरीक्षण किना। पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही बच्चों के बौद्धिक स्तर को भी परखा। इस मौके पर विद्यालय परिसर में पौधे भी रोपे। कार्यक्रम में सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव, एसडीएम विवेक कुमार सिंह, उप श्रमायुक्त पिपरी एके सिंह, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, प्रधानाचार्य विनोद कुमार मंडल आदि मौजूद रहे।