Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CM Yogi will gift six bridges on the birth anniversary of Lord Birsa Munda.

Sonebhadra News: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छह पुलों की सौगात देंगे सीएम योगी

Wed, 12 Nov 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will gift six bridges on the birth anniversary of Lord Birsa Munda.
रॉबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारो से वार्ता करते मंत्री संजीव सिंह गोंड। संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिले को तीन नए पुल की सौगात देंगे। इसके अलावा सोन और बिजुल नदी पर पहले से बनकर तैयार पुलों का लोकार्पण भी करेंगे। 15 नवंबर को सीएम योगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही देश की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले आदिवासी समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में मीडिया को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को चोपन रेलवे ग्राउंड पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजाति स्वाभिमान सम्मेलन के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोन नदी पर कुड़ारी-शिल्पी मार्ग पर और चांचीकला में तथा बिजुल नदी पर चंचलिया में पुल बना है। सीएम योगी आदित्यनाथ तीनों पुल का लोकार्पण करेंगे।
इसके साथ ही मीतापुर-करगरा, बैरपुर -कनहरा मार्ग पर सोन नदी पर और टापू-कनवरिया के बीच बिजुल नदी पर नए पुल निर्माण के आधारशिला रखी जाएगी।
जुगैल एवं टापू क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या के सवाल पर उन्होंने बताया कि नेटवर्क संबंधित समस्या दूर करने के लिए दूरसंचार निगम की तरफ से कवायद चल रही है। जल्द ही नेटवर्क की समस्या दूर हो जाएगी।
जिन गांवों में पीने के पानी की समस्या है, वहां हर घर नल योजना से पानी पहुंचाया जाएगा। वहीं असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के दो दिवसीय आगमन के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि वह 12 नवंबर को आएंगे।

जनजाति गौरव दिवस के मौके पर समाज के लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा पूर्व सांसद रामसकल, जिला प्रभारी अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सदर विधायक भूपेश चौबे, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed