फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CM Yogi Adityanath video confrencing Water has to be kept safe and pollution free for future

भविष्य के लिए जल को रखना होगा सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त

Wed, 22 Jul 2020 05:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath video confrencing Water has to be kept safe and pollution free for future
सोनभद्र। भविष्य के लिए जल को सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त रखना होगा। यह आह्वान सीएम योगी आदित्यनाथ ने भू-जल सप्ताह के समापन समारोह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए अधिकारियों से किया। उन्होंने कहा कि जल संचयन, संरक्षण व संवर्धन का कार्य करें। थोड़ा-थोड़ा प्रयास जल के क्षेत्र में समृद्धि प्रदान करेगा।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि जल संचयन, संवर्धन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की जरूरत है। चेकडैम, तालाब, बाउली, मेड़बंदी आदि के कार्यों को बढ़ावा देकर भू-जल योजनाओं को साकार करें। जल संचयन के कार्यों में जन जागरूकता पैदा करके जल संकट से निजात के लिए जल संवर्धन बेहद जरूरी है। जल संरक्षण के लिए कदम से कदम मिलाकर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता प्रदेशवासियों को मिलनी चाहिए। जल शक्ति विभाग ने 16 जुलाई से 22 जुलाई, 2020 तक का जो आयोजन किया, वह बेहतर कार्य है। इसके जरिए व्यापक रूप से जल के संचयन, संवर्धन व संरक्षण का जो कार्य किया गया है, वह बेहतर है। जल संचयन एक महत्वपूर्ण एवं प्राकृति संसाधन है। उत्तर प्रदेश बेहतर प्रदेश है, जहां जल संचयन के लिए भू-गर्भ जल व सरफेस वाटर की उपलब्धता है। बरसात के पानी को ज्यादा से ज्यादा संरक्षित किया जाय जिससे उत्तर प्रदेश शुद्ध पेयजल, सिंचाई तथा जल स्तर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने रैन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर देते हुए कहा कि नई तकनीकी का भी इस्तेमाल करके जल संवर्धन का काम बेहतर तरीके से करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी आदि ने मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed