फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CM Dashboard: Sonbhadra gets 10th rank in the state, first in Purvanchal

सीएम डैश बोर्ड : सोनभद्र को प्रदेश में दसवीं रैंक, पूर्वांचल में प्रथम

Fri, 11 Apr 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
CM Dashboard: Sonbhadra gets 10th rank in the state, first in Purvanchal
सोनभद्र। सीएम डैश बोर्ड की मार्च माह की रैंकिंग में सोनभद्र प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल हुआ है। उसे दसवीं रैंक हासिल हुई है। शासन की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की 88 बिंदुओं पर मूल्यांकन के बाद जिले को यह रैंक प्राप्त हुई है। खास बात यह कि टॉप-10 में शामिल होने वाला सोनभद्र पूर्वांचल में अकेला जिला है।
विज्ञापन

सरकार की महत्वपूर्ण व महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की ऑनलाइन माॅनिटरिंग सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से की जाती है। मूल्यांकन में मुख्य रूप से राजस्व, विकास, खाद्य रसद, भूतत्व एवं खनिकर्म, नगर विकास, आबकारी, स्टांप, चिकित्सा स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, पशुधन, शिक्षा आदि विभाग शामिल हैं। इन्हीं की योजनाओं को आधार बनाया गया है। कुल 88 बिंदुओं पर मूल्यांकन के बाद मार्च माह की रैंकिंग जारी की गई है। इसमें सोनभद्र को दसवीं रैंक मिली है। जिले को कुल 10 नंबर के पूर्णांक में 9.05 अंक प्राप्त हुए हैं। इस सूची में शीर्ष पर जालौन है। उसे 9.36 अंक मिले हैं। जालौन के बाद अंबेडकरनगर, शाहजहांपुर, हमीरपुर, मुजफ्फरनगर, महराजगंज, झांसी, संभल, रामपुर जिले हैं। सोनभद्र और अमरोहा को संयुक्त रूप से दसवीं रैंक मिली है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एसपी वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन और मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन के कारण सोनभद्र को यह उपलब्धि मिली है। वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल के सभी दस जिलों में सिर्फ सोनभद्र ही टॉप-10 में पहुंचने में कामयाब रहा। इसके बाद मिर्जापुर 20वीं रैंक पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed