फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Clouds remained, yet the minimum temperature increased by 4.5 degrees

Sonebhadra News: छाए रहे बादल, फिर भी 4.5 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

Sun, 27 Apr 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained, yet the minimum temperature increased by 4.5 degrees
सोनभद्र। जिले में रविवार को दोपहर बाद से आसमान में बादल छाए रहे। कई इलाकों में तेज हवा चली। बावजूद इसके न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। हालांकि अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की तरफ से 29 अप्रैल से दो जून तक तेजी से तापमान में वृद्धि हाेने का अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों विशेष सतर्कता बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक, रविवार को चुर्क क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। इसके मुकाबले शनिवार को अधिकतम पारा 43.2 और न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस तरह बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज हुई। जबकि अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। मौसम विभाग ने
विज्ञापन

29 अप्रैल से दो जून तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। इन दिनों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक लोगों को बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर घुटन महसूस हो या अचानक तबीयत खराब हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। रूम का दरवाजा खोलकर रखें। मोबाइल का प्रयोग कम करें। गर्मी में दही, मट्ठा, बेल का जूस आदि ठंडे पेय पदार्थ का प्रयोग ज्यादा करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed