फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   close brothers died due to drowning in the river

नदी में डूबने से सगे भाईयों की मौत

Fri, 16 Jul 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
close brothers died due to drowning in the river
शक्तिनगर। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्रलामीदह गांव में शुक्रवार शाम नदी किनारे परिजनों संग उत्सव मनाने गए दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं। घटना से गांव में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार ढोल नगाड़े के साथ गाते-हंसते खेलते हुए दर्जनों महिलाएं व बच्चे छठी उत्सव मनाते हुए महान नदी में पहुंची। कुछ पल में ही देखते ही देखते दो बच्चे महान नदी के गहरे पानी में समा गये। दोनों सगे भाईयों की अकाल मौत से पूरा हंसी-खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। यह घटना सरई थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी तिनगुड़ी अंतर्गत लामीदह गांव की है। जहां दो सगे भाई अपने नैनिहाल छठी कार्यक्रम में मॉ-पिता के साथ शरीक होने गये हुए थे। शुक्रवार की शाम नदी के पानी में डूबने से मौत हो गयी। घटना के संबंध में सरई टीआई संतोष तिवारी ने बताया कि खटखरी गांव, चौकी खुटार के निवासी जितेन्द्र बसोर अपने बाल-बच्चों के साथ ससुराल लामीदह गया था। उसके ससुराल में आज छठी कार्यक्रम था। जहां इस कार्यक्रम में शामिल होने गये हुए थे। शुक्रवार की शाम जितेन्द्र बसोर के ससुराल पक्ष व पत्नी तथा बच्चे गांव के समीप महान नदी में छठी कार्यक्रम के बाद नहाने गये हुए थे इसी दौरान जितेन्द्र बसोर के 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन बसोर व करण बसोर 11 वर्ष गहरे पानी में समा गये। जब तक आस-पास के लोग दोनों बच्चों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाते तब तक में दोनों गहरे पानी में समा चुके थे। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। वहीं घटना की जानकारी तिनगुड़ी पुलिस को दी गयी। मौके पर चौकी प्रभारी मुकेश झारिया स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed