{"_id":"63bdb7c6a6eee53fe1186f19","slug":"clerk-assaulted-in-arto-office-case-registered-sonbhadra-news-vns6930806194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एआरटीओ कार्यलय में लिपिक से मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एआरटीओ कार्यलय में लिपिक से मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को किसी बात को लेकर एक लिपिक और कुछ लोगों में विवाद हो गया। मारपीट होने से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस मामले में पुलिस ने वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार सोनकर की तहरीर पर एक नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्षे के घायल के भतीजे ने भी लिपिक के खिलाफ तहरीर देकर काम के बदले रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार सोनकर ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे दफ्तर में काम कर रहा था। उसी समय रमाशंकर और कुछ अन्य लोग कार्यालय में आए और गलत काम करने के लिए दबाव डालने लगे। मना करने पर मारपीट की। उधर रमाशंकर के भतीजे सुदामा यादव ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसके चाचा अपनी स्वयं की गाड़ी का परमिट लेटर निकलवाने लिपिक के पास गए थे। लिपिक इसके एवज में रुपये की मांग करने लगा। मना करने पर लिपिक ने चाचा रमाशंकर यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि लिपिक की तहरीर पर रमाशंकर यादव और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।