फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cleanliness campaign was carried out in the district

Sonebhadra News: जिले में अभियान चलाकर की गई सफाई

Mon, 02 Oct 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign was carried out in the district
राष्ट्रपति महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि देने के लिए रविवार से जिले में स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई। अभियान में नेताओं, अफसरों सहित आम लोगों ने हाथों में झाड़ू थामा, तस्वीरें खिंचाई और स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। हालांकि ज्यादातर जगहों पर स्वच्छता का यह आयोजन दिखावे तक ही सीमित रहा। सभी वीआईपी ने वहीं झाड़ू लगाई जो जगह पहले से ही साफ सुथरी थी।
विज्ञापन

नगर के बढ़ौली चौराहा पर सुबह सात बजे से नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की टोली ने साफ-सफाई की। उनके जाने के बाद करीब दस बजे अफसर और नेताओं की टोली पहुंची। साफ-सुथरी सड़क की सफाई करते हुए मेन चौक तक पहुंचे। स्वच्छता के प्रति संदेश देने के लिए इस दिखावे के कार्यक्रम से आम लोग हतप्रभ थे। जिस साफ-सुथरे इलाके में स्वच्छता कार्यक्रम चल रहा था, उससे कुछ ही दूर पर जीजीआईसी गली, विकासनगर, बढ़ौली सहित कई इलाकों में कूड़े का ढेर था। कुछ ऐसा ही कार्यक्रम रामसरोवर तालाब पर भी चला। तालाब के पहले से साफ-सुथरे घाटों पर पहुंचकर झाड़ू लगाया और डस्टबिन रखकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी व मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. व डीएम चंद्रविजय सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मंडलायुक्त के नेतृत्व में म्योरपुर ब्लाक के सेंधुर मकरा गांव जबकि डीएम के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज नगर पालिका अंतर्गत बढ़ौली चौराहा से अभियान की शुरुआत हुई। सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, सुभाष चंद्र यादव, ईओ नगर पालिका विजय कुमार यादव, डीपीआरओ विशाल सिंह ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विवेकानंद प्रेक्षागृह में स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति की साफ सफाई व रामसरोवर तालाब पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय के नेतृत्व में हुआ। कम्हारी ब्रम्हनगर मोहल्ले में रहवासियों ने सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकायों में मंत्री, विधायक और चेयरमैन ने की सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपन/ओबरा/रेणुकूट। नगर पंचायत डाला के रामलीला मैदान में प्रदेश सरकार के जलशक्ति एवं सिंचाई राज्यमंत्री दिनेश खटिक व सदर विधायक भूपेश चौबे ने झाडू़ लगाई। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती देवी, एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे, मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, हनुमान सिंह, मुकेश जैन, संतोष बबलू आदि मौजूद रहे। रेणुकुट रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान के तहत रेल अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर व आवासीय काॅलोनी में स्वच्छता अभियान चलाया। ओबरा नगर पंचायत के 18 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चेयरमैन चांदनी, प्रभारी ईओ प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। ओबरा के राजकीय पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो डॉ. प्रमोद कुमार के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई।
घोरावला : नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर के 43 चिह्नित स्थलों पर अभियान चलाकर साफ सफाई कराया गया। नगर के सामजिक कार्यकर्ता अनुराग कुमार पांडेय को स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर का ब्रांड एंबेसडर घोषित करते हुए प्रमाण पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अनुराग पांडेय ने स्वच्छता अपनाने के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। करमा: सिरसिया ठकुराई में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, प्रतिनिधि अरुण सिंह ने ग्रामीणों के साथ सफाई अभियान में भाग लिया। इसके अलावा जिले के सलखन, विंढमगंज, कोन, नगवां, चतरा, म्योरपुर, अनपरा सहित अन्य क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर सफाई कराई गई। विंढमगंज में कंपोजिट विद्यालय विंढमगंज के प्रधानाचार्य राजकमल यादव के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में सफाई के बाद बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।

चोपन : अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स की ओर से यूनिट हेड संदीप हिवारेकर के नेतृत्व में सीमेंट फैक्ट्री व आवासीय परिसर में श्रमदान कर वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पंकज पोद्दार, विवेक खोसला, ऋषिराज सिंह मौजूद रहे। दुद्धी : नगर पंचायत के शिवाजी तालाब, तहसील, ब्लॉक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, वृद्धा आश्रम, ठेमा नदी जाबर के अलावा एवं स्कूल व मंदिर के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। शक्तिनगर : खड़िया स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्य राजीव कुमार और शिक्षकों ने सफाई की। बस स्टैंड पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम के अगुवाई में सफाई की गई।डीएवी पब्लिक स्कूल बीना में प्रधानाचार्य एके शर्मा की अगुवाई में सफाई की गई।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed