फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cleaners not going to villages, creaking system

गांवों में नहीं जा रहे सफाईकर्मी, चरमराई व्यवस्था

Sun, 20 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cleaners not going to villages, creaking system
गांवों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई है। बावजूद गांवों की सफाई व्यवस्था ठप है। कहीं नालियां बजबजा रही हैं तो कहीं नियमित कूड़ा का उठान नहीं हो पा रहा। सफाई कर्मचारियों की मनमानी का हाल यह है कि कई ग्रामीणों को यह भी नहीं पता कि उनके यहां तैनाती किसकी है और सफाई कब होती है।
विज्ञापन

सभी सफाई कर्मचारी सिर्फ ग्राम प्रधानों के घरों का चक्कर लगा कर अपने-अपने घरों को लौट जा रहे हैं। कई गांवों में प्रधानी कोटे से सीमेंटेड डस्टबिन का निर्माण भी कराया गया। लेकिन अब तक उसकी सफाई नहीं कराई गई। ऐसे में तमाम कूड़ा-कचरा अब डस्टबिन से बाहर उड़ने लगा है। ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई न होना अपने आप में प्रधानों के उपर एक सवाल खड़ा कर रहा है। गांवों में नालियां बजबजा रही हैं, कचरा उड़ कर घर के दरवाजे तक पहुंच जा रहा है।
विज्ञापन

केस एक
म्योरपुर ब्लॉक के कोटा व चिल्काड़ाड ग्राम पंचायत में दो सफाईकर्मी की नियुक्ति है। कोटा ग्राम पंचायत के सीआईएसएफ कॉलोनी, ग्रीनहर्ट कॉलोनी, जवाहर नगर और चिल्काड़ांड ग्राम पंचायत के आंबेडकर नगर, चिल्काड़ाड बस्ती व मार्केट समेत कई वार्डों में गंदगी का अंबार है। ग्रामीण विजय शंकर पाठक, धर्मेंद्र कुमार, विनय यादव, हिमांशु पाठक, दीपक सिंह, आकाश कुमार आदि का कहना है कि सफाईकर्मी और ग्राम प्रधान को कई बार सफाई कराने के लिए बोला गया, मगर स्थिति जस की जस है। न कचरे का उठान हो रहा और न ही सफाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो:
करमा ब्लॉक के भरूहां व ब्लाक मुख्यालय से सटे केकराही गांव में सफाईकर्मी की नियुक्ति है। उसके बाद भी सड़कों और नालियों पर कचरा पसरा रहता है। गांव के ही रहने वाले छोटेलाल, विजय, संतोष आदि का कहना है कि सफाईकर्मी की नियुक्ति तो हुई है। कभी सफाईकर्मी सफाई करने या कराने नहीं आता है। प्रधान से भी सफाई कराने के लिए शिकायत की गई है। उसके बाद भी सफाई नहीं हुई, बजबजाती नालियों से दिन रात दुर्गंध आती रहती है।

गांवों में तैनात कर्मचारियों को सफाई रखने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बावजूद भी अगर किसी गांव से सफाई न होने और गंदगी के अंबार लगे होने की शिकायत आएगी तो संबंधित सफाई कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। - विशाल सिंह, डीपीआरओ, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed