फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Classes from one to eight are running in five rooms, 256 children are enrolled

Sonebhadra News: पांच कमरों में चल रहीं एक से आठ तक की कक्षाएं, 256 बच्चों का नामांकन

Wed, 14 May 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Classes from one to eight are running in five rooms, 256 children are enrolled
जिले के आदिवासी बहुल ब्लाॅक बभनी अंतर्गत बरवाटोला पंचायत में संचालित कंपोजिट विद्यालय में कमरों की कमी है। मात्र तीन कमरे और दो अतिरिक्त भवन हैं। इसमें एक से आठ तक की कक्षा संचालित हो रही। 256 बच्चों का नामांकन है।
विज्ञापन

बच्चों को अलग-अलग बैठने की व्यवस्था न होने के कारण एक साथ दो-दो कक्षाओं के बच्चों को बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है। कमरों की कमी होने से विद्यालय में आईसीटी लैब का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इससे कम्प्यूटर की शिक्षा प्रभावित हो रही है। विद्यालय का कार्यालय भी न्याय पंचायत के कमरे में संचालित हो रहा। विद्यालय में 256 बच्चों का नामांकन है।
इसमें कक्षा एक से पांच तक 132 और कक्षा छह से आठ तक 124 बच्चे हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए 4 अध्यापक, दो अनुदेशक, एक शिक्षा मित्र विद्यालय में तैनात हैं।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजाराम सहित ग्रामीण सुखी, बालगोविंद, बघोलन, श्याम बिहारी यादव, धनेश्वरी, सुनीता, लीलावती आदि ने विद्यालय में अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक केके सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय का मुख्य भवन जर्जर होने के बाद उसको ध्वस्त कर दिया गया। कमरों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed