Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Class 3 student dies after falling from a tempo; mourning in the household

Sonebhadra News: टेंपो से गिरकर कक्षा-3 के छात्र की मौत, घर में मातम

Thu, 05 Nov 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Class 3 student dies after falling from a tempo; mourning in the household
दुद्धी में सड़क हादसे में मृत रिशु।
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में बृहस्पतिवार को टेंपो से गिरकर 10 वर्षीय छात्र रिशु राज की मौत हो गई। वह गांव के एक निजी विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार रिशु गांव के कुछ बच्चों के साथ पड़ोसी के टेंपो से घूमने निकला था। सुबह करीब साढ़े छह बजे सेमर मोड़ से कसिवा मोड़ की ओर जाते समय चालक सीट पर बैठे एक बालक ने अचानक टेंपो मोड़ दिया। इससे रिशु नीचे गिरकर पहिये की चपेट में आ गया। हादसे के बाद बच्चों ने घायल रिशु को टेंपो में रखा और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे दुद्धी के एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

वहां से उसे सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिशु दो भाइयों में बड़ा था। उसकी एक छोटी बहन भी है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। दुद्धी कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed