फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Claims to replace it in 24 hours, transformer has been burnt for 13 days

Sonebhadra News: 24 घंटे में बदलने का दावा, 13 दिन से जला पड़ा है ट्रांसफाॅर्मर

Sun, 29 Jun 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Claims to replace it in 24 hours, transformer has been burnt for 13 days
दुद्धी नगर के वार्ड नंबर 6 में बीते 13 दिनों से 250 केवीए का जला ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जाने से नगरवासियों में आक्रोश है। 24 घंटे में ट्रांसफाॅर्मर बदलने का दावा है लेकिन यहां 13 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

लोग बिजली के बिना पानी के संकट से भी जूझ रहे हैं। कस्बा निवासी राहुल जायसवाल, धीरज कुमार, राजेश कुमार ने बताया कि बीते पांच जून को ही 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। इसकी सूचना विद्युत निगम के अफसरों को 16 जून को ही दी गई। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसी ट्रांसफॉर्मर से दुद्धी सीएचसी सहित सैकड़ों घरों काे विद्युत आपूर्ति की जाती है। दूसरे ट्रांसफाॅर्मर विद्युत सप्लाई की गई लेकिन वोल्टेज लो होने के अभाव में पेयजल संकट से लोग जूझ रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जेई ने बताया कि 16 जून को ट्रांसफॉर्मर जलने की जानकारी हुई है। एक बार ट्रांसफाॅर्मर आया था। कुछ तकनीकी खराबी के वजह से वापस हो गया था। शनिवार की शाम दूसरा ट्रांसफॉर्मर आ गया है। जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर को शिफ्ट कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed