फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   City roads submerged in water due to 40 mm rain in a quarter of an hour

Sonebhadra News: सवा घंटे में 40 एमएम बारिश से पानी में डूबीं नगर की सड़कें

Mon, 12 Aug 2024 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
City roads submerged in water due to 40 mm rain in a quarter of an hour
जिले में सोमवार की शाम को करीब सवा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। करीब 40 एमएम बारिश होने से नगर में चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। सड़कों पर घुटने तक पानी जमा हो गया। धर्मशाला चौक के पास पानी लगने से एक लेन पर आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

इससे सड़क पर जाम लगने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। बारिश के बीच जाम लगने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। बारिश से न्यूनतम तापमान में थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को दिन में मौसम साफ रहा। शाम को करीब सवा चार बजे अचानक बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन

साढ़े पांच बजे तक करीब सवा घंटे तक तेज बारिश हुई। तेज बारिश से नगर के धर्मशाला चौक, मंडी समिति के सामने, उत्तर मोहाल, सिविल लाइंस रोड पर पानी जमा हो गया। धर्मशाला चौक के पास सड़क पर पानी जमा होने से जाम की स्थिति बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रविवार की शाम को भी तेज बारिश हुई थी। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed