{"_id":"62a0e7e29c18417cf20d14c2","slug":"cisf-jawan-commits-suicide-after-seven-days-of-love-marriage-sonbhadra-news-vns6579105120","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के सात दिन बाद सीआईएसएफ जवान ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह के सात दिन बाद सीआईएसएफ जवान ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पुणे में तैनात बभनी के करमघट्टी निवासी सीआईएसएफ जवान ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। सात दिन पूर्व ही उसने प्रेम विवाह किया था। बुधवार को शव पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
करमघट्टी गांव निवासी रामधनी के पुत्र संजय कुमार (35) सीआईएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उसकी तैैनाती पुणे एयरपोर्ट पर थी। पिता रामधनी ने बताया कि संजय ने 30 मई को प्रेम विवाह किया था। छह जून को सूचना मिली कि महाराष्ट्र के पूना स्थित आवास पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की दोपहर मृतक का पार्थिव शरीर पैतृक गांव करमघट्टी पहुंचा। देर शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच शव का दाह संस्कार किया गया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई अभी पढ़ाई करता है और पिता कृषक हैं। काफी मेहनत के बाद 2008 बैच में सीआईएसएफ की नौकरी मिली थी। घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। मृतक की मां जयंती का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया मृतक के शव का गांव में ही दाह संस्कार करा दिया गया। इस दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के मेजर प्रगनेश पांडेय भी मौजूद रहे।