फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   chopan va salakhan mein do makaan gire

बारिश की वजह से चोपन व सलखन में दो मकान गिरे

Sat, 19 Jun 2021 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
chopan va salakhan mein do makaan gire
चोपन/सलखन। चोपन नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ मल्लहिया टोला में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार की रात पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घर मकान गिर गया। वहीं शनिवार की सुबह सलखन सुईयां चट्टान में फातमी का कच्चा घर गिर गया। इस घटना से दो परिवारों के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन

मल्लहिया टोला निवासी राजेंद्र निषाद पुत्र रामलाल राजगीर का काम करता है। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से उसके घर पर शुक्रवार की रात नीम का विशाल पेड़ गिर गया जिससे उसका घर गिर गया। इसी मकान में वह पत्नी, छह पुत्रियों और दो पुत्रों के साथ रहता था। राजेंद्र निषाद की पत्नी मीरा देवी ने बताया कि पिछले 10-15 साल से हम यहां पर निवास कर रहे हैं। नगर पंचायत की ओर से दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त आ चुकी है, लेकिन दूसरी किस्त के अभाव में पक्का मकान नहीं बन सका है। इससे वे पुराने घर में रह रहे थे। बारिश और हवा तेज होने की वजह से घर के सारे सदस्य पास में बने सार्वजनिक शौचालय भवन में भागकर चले गए। नहीं तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घरेलू विवाद की वजह से पहली किस्त पास होने के बावजूद राजेंद्र मकान का निर्माण नहीं करा सका। वर्तमान में काशीराम शहरी आवास योजना के खाली कमरों में अस्थाई रूप से रहने की व्यवस्था करा दी जाएगी। जब तक उनका प्रधानमंत्री आवास बन नहीं जाता।
विज्ञापन

सलखन: सदर विकास खंड क्षेत्र अन्तर्गत सलखन सुईयां चट्टांन में शनिवार सुबह फातमी पत्नी स्व.बहादुर का मिट्टी घर धराशाई हो गया। गरीब महिला अपने बच्चों को लेकर सुरक्षित दूसरे जगह रहने के लिए विवश हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी से गरीब महिला को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से आवागमन में परेशानी बढ़ी
सलखन। क्षेत्र में चार दिन से बारिश होने की वजह से पहाड़ी नदी, नाले उफान पर है। ताल तलैया भरने के साथ जगह-जगह जलभराव होने के कारण परेशानी बढ़ गई है। मारकुंडी-गुरमा मार्ग पर अंडर ग्राउंड रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव से पैदल चलने वालों के साथ दो पहिया वाहन सवारों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसी तरह मारकुंडी मुख्य राज मार्ग से अंवई राजस्व गांव संपर्क मार्ग पर जलभराव से लोगों को आवागमन करने में फजीहत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed