फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   chopan-newari road constructed of 91 crore

91 करोड़ की लागत से बनेगा चोपन-नेवारी मार्ग

Sat, 18 Jun 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 18 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
chopan-newari road constructed of 91 crore
रिंग रोड - फोटो : Demo Pic.
चोपन-नेवारी मार्ग पर का निर्माण लगभग 91 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसके लिए बजट जारी होने के साथ टेंडर भी हो चुका है। मार्ग निर्माण से 40 गांवों के साथ मध्य प्रदेश जाने का रास्ता सुगम हो जाएगा। जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे अथारिटी की देखरेख में मध्य प्रदेश के लमसरई से जुड़ने वाली चोपन-नेवारी मार्ग (टू लेन) का निर्माण का कार्य होगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने मुख्य धारा से कटे पड़े रेणुका और सोन पार दुरूह, नक्सल इलाकों की आवागमन की सुविधा एवं मध्य प्रदेश के लमसरई से सीधे जुड़ाव के लिए चोपन-नेवारी मार्ग के टूलेन निर्माण की मंजूरी देते हुए करीब 91 करोड़ रुपये धन जारी कर दिया है। इस सड़क का निर्माण कार्य कराने के लिए पिछले करीब चार माह पूर्व पीडब्ल्यूडी ने निविदा आमंत्रित की थी। 
विज्ञापन

कार्य कराने के लिए चार ठेकेदारों ने टेंडर डाला। बताते चले कि नेवारी-चोपन संपर्क मार्ग के बनने से बिजौरा, चतरवार, घोरिया, जुगैल बर्दिया, समेत करीब   40 गांवों के लोगों के आवागमन की समस्याएं दूर हो जाएगी। मध्य प्रदेश के भी कई गांवों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इससे पहले भी मार्ग की मरम्मत के लिए कई लोगों ने मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर टेंडर के संबंध में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्र प्रकाश  ने कहा कि उच्चाधिकारियों की समिति टेक्निकल बीट का परीक्षण कर रही है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed