फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chopan-Katni train will run till 15th November

Sonebhadra News: 15 नवंबर तक चलेगी चोपन-कटनी ट्रेन

Tue, 05 Nov 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Chopan-Katni train will run till 15th November
छठ पूजा के दौरान भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कटनी-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की मंजूरी दी है। फिलहाल पूजा स्पेशल के रूप में 15 नवंबर तक के लिए इस ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन

कोरोना काल से पहले कटनी-चोपन पैसेंजर का नियमित संचालन होता था। यह ट्रेन जिले के दूरस्थ इलाकों के रहवासियों की लाइफलाइन रही है। लॉक डाउन के दौरान बंद हुई इस ट्रेन सेवा की शुरुआत का यात्री इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से इसकी मांग उठती रही है। अब रेलवे ने पूजा स्पेशल के रूप में इस ट्रेन को 15 नवंबर तक के लिए चलाने की अनुमति दी है। इसके तहत यह ट्रेन रोजाना सुबह 5 बजे कटनी साउथ स्टेशन से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खन्ना बंजारी, महरोई, विजयसोटा, ब्योहारी, जोबा, मड़वास ग्राम, निवास रोड, सरई ग्राम, गजरा बहरा, बरगवां, सिंगरौली, ओबरा डैम होते हुए दोपहर 1.50 पर चोपन पहुंचेगी। इसी तरह दोपहर बाद 3.30 बजे चोपन से रवाना होगा रात 12.40 बजे कटनी साउथ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed