{"_id":"9e08095a7f9749663169ff7669c9f329","slug":"choose-the-path-of-youth-education-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा शिक्षा की राह चुनें : एसपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा शिक्षा की राह चुनें : एसपी
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम्युनिटी पुलिसिंग और एनटीपीसी रिहंद के सामाजिक दायित्व के तहत जरहां गांव में शनिवार को शिविर लगाकर ग्रामीणों में इमदाद बांटी गई।
गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर रोजगार के लिए प्रेरित किया गया। खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर अव्वल टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला आफजाई की गई।
वहीं स्वास्थ्य शिविर के जरिए दर्जनों ग्रामीणों का उपचार किया गया। वालीबाल के मुकाबले में डोड़हर की टीम विजयी रही।
बतौर मुख्य अतिथि एसपी शिवशंकर यादव ने सामग्री वितरण कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि युवा मुख्य धारा से न भटकें। क्योंकि अपराध का रास्ता सिर्फ बर्बादी की तरफ ले जाता है।
जबकि शिक्षा का रास्ता तरक्की की तरफ ले जाता है। कहा कि अगर आसपास की गतिविधि संदिग्ध दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। जानकारी देने वाली की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान डोड़हर और बकरिहवां के बीच वालीबाल का फाइनल मुकाबला हुआ। तीन सेटों में हुए खेल में डोड़हर ने 25-19, 25-17, 25-11 से विजय हासिल की।
इससे पहले गेड़ह और जरहवां तथा बकरिहवां और महुली के बीच मुकाबला हुआ। बतौर मुख्य अतिथि एसपी ने विजेता और उपजेता टीम को पुरस्कृत किया।
इसके बाद एएसपी रामयज्ञ यादव, सीओ दुद्धी देवेश शर्मा, एसओ वीरेंद्र यादव, एनटीपीसी रिहंद के अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन रजनीश रस्तोगी, वरिष्ठ प्रबंधक रोहित पाल के साथ कंबल और स्वेटर का वितरण किया।
इससे पहले अतिथियों का अंगवस्त्रम् और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। डोड़हर स्थित विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक ओपी सिंह, सहायक कमांडेंट वीके माथुर, कन्हैयालाल पनिका, जरहां प्रधान श्रीराम बियार, जगदीश यादव आदि मौजूद रहे।